National News

TIkTOK पर मास्क का मज़ाक उड़ाने वाला कोरोना होने पर गिड़गिड़ाया-वीडियो देखें

नई दिल्ली: कोरोना वायरस खतरनाक है इसका पता होने के बाद सैकड़ो लोग इसे हल्के में ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसके संबंध में मजाक बना रहे हैं। मध्यप्रदेश के सागर शहर में रहने वाले 25 साल के जिस युवक भी ऐसा ही कर रहा था। उसने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क के इस्तेमाल का मजाक उड़ाया था लेकिन अब वह खुद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। लड़के का नाम है समीर खान। उसने टिक टाक वीडियो में मास्क का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि ”इस कपड़े के टुकड़े पर क्या भरोसा रखना, रखना है तो उस ऊपर वाले पर रखो। ”

https://www.facebook.com/0kmIndia/videos/1105160439836575/

शुक्रवार को समीर खान की कोरोना वायरस टेस्ट की जांच रिपोर्ट आई जो पॉजिटिव आई है। उसे सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन में भर्ती किया गया गै। वह सागर जिले में पहला कोरोना वायरस पॉजिटिव है। हॉस्पिटल पहुंचने के बाद भी उसे एक वीडियो बनाया है। इसमें उसने कहा कि “मेरे लिए प्रार्थना करो, दोस्तो।” यह आखिरी वीडियो है जिसे उसने अस्पताल से पोस्ट किया क्योंकि इसके बाद उसका फोन उससे छीन लिया गया।

To Top