National News

पूरे देश में चलेगा एक राशन कार्ड, पीएम ने संबोधन में साझा किया प्लान

Ad

हल्द्वानी: मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने साफ किया कि अनलॉक के लागू होने के बाद से लोग लापरवाह हो गए हैं, उनकी ये हरकत कोरोना वायरस की लड़ाई को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई पूरे देश को मिलकर लड़नी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को टोकना होगा, रोकना होगा और समझाना होगा। हम 130 करोड़ लोगों की रक्षा करने के अभियान में निकले हुए हैं। भारत में गांव का प्रधान हो या देश का प्रधानमंत्री कोई भी नियमों से ऊपर नहीं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत नवंबर माह यानी अगले 5 माह तक देश के 80 करोड़ जनता को प्रतिमाह 5 किलो प्रति ब्यक्ति चावल या गेहूं और 1 किलो चना भी मुफ्त दिया जाएगा, इसमें 90 हजार करोड से भी ज्यादा खर्च होगा। इसके अलावा देश में वन नेशन, वन राशन कार्ड को लेकर भी राज्य सरकार काम कर रही है।

मोदी ने कहा, ‘अब पूरे भारत के लिए एक राशन कार्ड की व्यवस्था भी हो रही है। एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड का सबसे बड़ा लाभ उन ग़रीब साथियों को मिलेगा जो रोज़गार या दूसरे कारणों से अपना गांव छोड़कर दूसरे राज्य में जाते हैं।’

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top