National News

पाकिस्तान बोला सबूत-सबूत,अब भारत ने दुनिया के सामने रखा ये सबूत…

Ad

नई दिल्ली: पाकिस्तान अपनी बयानबाजी के कारण एक बार फिर दुनिया के सामने आंख नीची करने में मजबूर हुआ है। बुधवार को भारत की एयरस्ट्राइक का जवाब देने के लिए वो भारतीय सीमा में तो घुसा लेकिन उसे दुम दबाकर भागना पड़ा। इसी बीच भारत के लडाकू विमानों ने उसके फाइटर प्लेन एफ-16 को भी मार गिराया। मीडिया ने जब इस बात को सामने रखा तो पाकिस्तान इससे इंकार करने लगा।  इसके बाद पाकिस्तान का झूठ दुनिया के सामने रखने के लिए भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की।  सेना ने बताया कि भारतीय सीमा में पाकिस्तान का फाइटर प्लेन एफ-16 आया, और उसमें लगने वाले मिसाइल के टुकड़े राजौरी में मिले हैं। सेना ने बाकायदा उस मिसाइल के टुकड़े मीडिया के सामने रखें।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 26 फरवरी को बालाकोट में भारत की एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आकर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने कई टारगेट पर अटैक किया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए उसके एक विमान F-16 को मार गिराया।

27 फरवरी को भारतीय विदेश मंत्रालय ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी फाइटर विमान को मार गिराया है, जो पाकिस्तान की सरहद में जाकर गिरा है। इस दावे के बाद पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि जिस विमान को गिराने का दावा भारत कर रहा है, उसका इस्तेमाल इस ऑपरेशन में किया ही नहीं गया।

पाकिस्तान के इसी दावे को खोखला और झूठा साबित करने के लिए गुरुवार शाम एयर वाइस मार्शल आर.जी.के कपूर ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, ‘पाकिस्तान में सिर्फ एक जहाज है एफ-16, जो एमराम मिसाइल लेकर उड़ सकता है। उस मिसाइल के टुकड़े राजौरी में भारतीय सरहद में पाए गए हैं। इसके अलावा इलैक्ट्रॉनिक सिग्नेचर के जरिए भी हमने यह पाया कि वह एफ-16 विमान था। इस एमराम मिसाइल का वो टुकड़ा भी बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया गया है, जो राजौरी में मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top