News

गंगा नदी में स्नान कर रही महिला से गैंगरेप, आरोपियों ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

Ad

नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार होना पड़ा है। पवित्र गंगा में स्नान करने गई महिला के साथ रेप की घटना सामने आ रही है। आरोपी के दोस्तों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना  बिहार के मोकामा के बाढ़ थाना क्षेत्र जल गोविंद गांव की है। आरोपियों द्वारा यह वीडियो व्हाट्सऐप पर वायरल किया गया।  महिला आरोपियों से  चिल्लाते हुए कहती रही- ‘गंगा माई के किरिया भैया, पर्व कैले हियो, सहल हियो, छोड़ द’। लेकिन इंसान के रूप में मौजूद इन दरिंदों को इसका कोई असर नहीं हुआ। 

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के दिन महिला का व्रत था और वह गंगा घाट पर नहा रही थी। इसी दौरान एक मनचले ने पकड़ लिया और नदी किनारे घाट पर ही उसके साथ रेप करता रहा। इस दौरान उसका एक दोस्त पूरी घटना को मोबाइल में शूट करता रहा। महिला ने छोड़ने की बात की लेकिन आरोपी माने नहीं। उन्होंने महिला को उठाकर नदी से बाहर निकालकर बारी-बारी से रेप किया।

बिहार में बढ़ती महिलाओं से छेड़खानी और रेप की घटनाओं से नीतिश सरकार को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने की बात कहती है लेकिन मामलों में बढ़ोतरी ही देखने को मिल रही है। महिला के साथ गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान विशाल और शिवपूजन के रूप में हई है।महिला ने डर के कारण पुलिस में शिकायत नहीं की। लेकिन मंगलवार को जब वीडियो वायरल हुआ, उसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एक्शन लिया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top