Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: नवाबी रोड स्थित व्यापारी के घर पर डकैती में नौकर का हाथ : सूत्र

Ad

हल्द्वानी: बीतें बुधवार नवाबी रोड स्थित व्यापारी सौरभ कौशल के घर में हुई डकैती में पुलिस को अहम सुराग हासिल हुए है। सूत्र की मानें तो घर का नौकर ही मुख्य आरोपी है। उसनें अपने साथियों के साथ मिलकर पूरे वारदात की स्क्रिप्ट तैयार की थी। बताया जा रहा है कि पुलिस आज दिन में पूरी घटना का खुलासा करेगी। वहीं डकैती में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

14 जून को हुई डकैती की घटना ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। उइस डकैती के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लग गए थे लेकिन नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि शहर का माहौल स्वच्छ रखने में शहर की जनता को भी काफी बड़ा रोल रहता है। नौकरों की इस हरकत ने एक बार फिर लोगों को सिखाया है कि आंख मूंद कर किसी पर विश्ववास करना कितना खतरनाक हो सकता है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई थी।

नैनीताल जिले में जून के महीने में राधा हत्याकांड, अतुल शर्मा हत्याकांड व नवाबी रोड हुई डकैती ने लोगों को डराकर रख दिया है। नैनीताल पुलिस ने सोमवार को अतुल शर्मा हत्याकांड का खुलासा कर दिया है जिसमें मुख्य आरोपी उसकी पत्नी थी जिसका किसी अंकित चौधरी नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं पुलिस नवाबी रोड हुई डकैती का खुलासा करने के करीब है। इसके अलावा राधा हत्याकांड के पीछे शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित  उत्तरप्रदेश समेत पास के राज्यों में खोजबीन कर रही है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top