Nainital-Haldwani News

नेगेटिव रिपोर्ट,पंजीकरण व होटल बुकिंग होना अनिवार्य, नहीं तो नैनीताल में एंट्री बैन, आदेश देखें

Ad

हल्द्वानी: भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। नैनीताल डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने आदेश जारी किया है कि बिना कोविड नेगेटिव रिपोर्ट, पंजीकरण और होटल बुकिंग के किसी भी पर्यटक को नैनीताल में एंट्री नहीं मिलेगी। कोरोना Curfew में छूट मिलने के बाद नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं पिछले दिनों कई ऐसे लोग दूसरे राज्यों से नैनीताल पहुंचे थे, जिनके पास कोरोना वायरस नेगेटिव की रिपोर्ट नहीं थी, जिन्हें रास्ते से लौटा दिया गया था। इसके अलावा कोरोना वायरस की तीसरी लहर का अनुमान लगाया जा रहा है और भविष्य में ये भीड़ खतरा ना बनें, इसलिए भी प्रशासन पहले से सभी सुरक्षा कदम उठाना चाहता है।

बता दें कि शुक्रवार को उत्तराखंड में 65 लोग कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में कोई भी मृत्यु नहीं हुई है। वहीं 184 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। राज्य में 1319 एक्टिव केस रह गए हैं। अल्मोड़ा से 7, बागेश्वर जिले से 2, चमोली जिले से 3, चंपावत जिले से 0, देहरादून जिले से 13, हरिद्वार से 11, नैनीताल जिले से 10, पौड़ी गढ़वाल से 0, पिथौरागढ़ से 6, रुद्रप्रयाग से 4, टिहरी गढ़वाल से 1, उधम सिंह नगर से 7 और उत्तरकाशी से 1 मरीज कोरोना वायरस संक्रमित मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top