Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी MBPG कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव, बिना आईकार्ड नहीं होगी ENTRY

Ad

हल्द्वानी: छात्र संघ चुनाव से पहले कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी में पोस्टर लगाए जाने को लेकर दो गुटे में विवाद हो गया, जिसने कुछ देर बाद मारपीट की शक्ल ले ली।  यह मामला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और निर्दलीय छात्र नेता से जुड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉलेज के बाहर हंगामा को शांत कराया। 

ADVERTISEMENTS Ad

इस बीच पुलिस और छात्र संघ के नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने कोतवाली में धरना दिया और पुलिस के खिलाफ एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया। कुछ ही देर बाद विद्यार्थी तहसील के सामने सड़क पर भी पहुंच गए लेकिन पुलिस ने एक्शन लिया और और छात्रों को दोबारा कोतवाली परिसर में लौटना पड़ा।

कोतवाली में धरना दे रहे छात्रों का कहना था कि मौजूद छात्रसंघ अध्यक्ष और उनके सहयोगियों द्वारा कॉलेज परिसर में अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है। दूसरी ओर छात्रसंघ अध्यक्ष का कहना है कि चुनाव से पहले अखिल भारतीय  विद्यार्थी परिषद द्वारा  बेवजह विवाद पैदा किया जा रहा है। कई ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो कॉलेज का हिस्सा नहीं है। कॉलेज में अराजकता को देखते हुए अब केवल आई कार्ड दिखाकर ही कॉलेज में प्रवेश दिए जाने का निर्णय लिया है ।

इसके साथ ही पुलिस का कहना है की कानून व्यवस्था खराब कर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस बात का खास ध्यान दिया जाएगा कि कॉलेज में केवल कॉलेज के छात्रों की एंट्री हो। इसके अलावा छात्र संघ चुनाव को लेकर जो भी नियम कॉलेज प्रशासन द्वारा बनाए जाएंगे इसका पालन करना अनिवार्य होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top