Dehradun News

नशा मुक्ति केंद्र में बाहर से ताला लगा कर भाग गईं चार युवतियां

नशा मुक्ति केंद्र में बाहर से ताला लगा कर भाग गईं चार युवतियां
Ad

देहरादून: आठ युवकों के नशा मुक्ति केंद्र से भागे जाने की खबर भी अभी पुरानी नहीं हुई कि अब चार युवतियां भी एक अन्य केंद्र से भाग खड़ी हुई। जी हां, गेट के बाहर निकल कर, ताला लगाकर युवतियां फरार हो गईं। पुलिस द्वारा तलाश शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

क्लेमेंटटाउन एसओ धर्मेंद्र रौतेला के मुताबिक प्रकृति विहार, टर्नर रोड पर स्थित वॉक एंड विन साबर लिविंग होम एंड काउंसिलिंग सेंटर (नशा मुक्ति केंद्र) में पांच युवतियां भर्ती थीं। जिनमें से चार गुरुवार शाम वार्डन को चकमा देकर भाग निकलीं।

इसकी सूचना पुलिस के सुबह सात बजे मिली। पुलिस ने मौके पर आकर सीसीटीवी फुटेज देखी। साथ ही उनके परिवार वालों से बात की। हालांकि रात नौ बजे तक व अपने घर नहीं पहुंची थीं। बता दें कि इन सभी को फरवरी में भर्ती कराया गया था।

पुलिस के अनुसार गुरुवार देर शाम को जब वार्डन एक लड़की की काउंसिलिंग कर रही थीं तो अन्य चारों ने मौके का फायदा उठाया। पहले तो युवतियां चोरी छिपे बाहर निकल गईं। फिर केंद्र के गेट पर ताला मारकर वहां से भाग गईं।

इस तरह का ही मामला पिछले हफ्ते भी सामने आया था। क्षेत्र के ही एक अन्य नशा मुक्ति केंद्र से आठ युवक फरार हो गए थे। इनमें से सात अगले दिन अपने घर पहुंच गए थे, जबकि एक तीन दिन बाद अपने घर पहुंचा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top