Pithoragarh News

उत्तराखंड निवासी विनोद कापड़ी ने प्रवासी मजदूरों पर बनाई फिल्म, ट्रेलर देख छलके दर्शकों के आंसू

Ad

हल्द्वानी: हमारा राज्य प्रतिभाओं से भरा हुआ है। उत्तराखंड से ऐसे ऐसे लोग निकले हैं जिन्होंने आगे चल कर खूब कारनामे किए। इन्हीं महानुभावों की वजह से उत्तराखंड में प्रेरणा की धारा कभी नही रुकने पाती। पिथौरागढ़ से निकले मशहूर पत्रकार विनोद कापड़ी अब फिल्मी दुनिया में अपना जलवा बिखेर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

साल 2020 में दुनिया भर में कोरोना महामारी का प्रकोप देखा गया। आपने देखा होगा किस तरह बड़े बड़े शहरों से प्रवासी मजदूर घरों को पैदल ही आने को मजबूर थे। इन्हीं मार्मिक दृश्यों पर विनोद कापड़ी ने फिल्म बनाई है। “1232 KM” नामक इस फिल्म में प्रवासी मजदूरों का दर्द बयां किया गया है।

विनोद कापड़ी मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के निवासी हैं लेकिन उनका जन्म आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में हुआ था। विनोद कापड़ी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा खत्म करने के बाद पत्रकारिता भी की है। उन्हें पत्रकारिता में भी काफी ऊंचा दर्जा दिया जाता है। विनोद कापड़ी ने दैनिक जागरण, अमर उजाला, जी न्यूज इंडिया टीवी और टीवी 9 भारतवर्ष जैसे बड़े संस्थानों में अहम भूमिका निभाई है।

इसके बाद विनोद कापड़ी ने फिल्म निर्देशन का फैसला किया। 2014 में उन्होंने अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘कांट टेक दिस शिट अनिमोर’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। फिल्म छह महिलाओं की सच्ची घटनाओं पर आधारित थी जिन्होंने शौचालय की कमी के कारण अपने पति के घर छोड़ दिए थे। फिल्म को जर्मनी में 12 वें भारतीय फिल्म महोत्सव स्टटगार्ट में प्रदर्शित किया गया था।

यह भी पढ़ें: खोला कुरकुरे का पैकेट, निकली आधा किलो चरस, पुलिस ने ऐसे पकड़ी कैदी की करतूत

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में हैरतअंगेज घटना, चलती ट्रेन के नीचे आने के बाद भी बच गया युवक

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे का शिकार हुई दिल्ली से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस, सवार थे 22 यात्री

यह भी पढ़ें: भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत, सरकारी आवास में मिला शव

उनकी पहली फिल्म मिस टनकपुर हाज़िर हो 26 जून 2015 को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म में अन्नू कपूर, ओम पुरी और संजय मिश्रा जैसे बड़े और मंझे हुए कलाकार थे। इसमें रवि किशन, राहुल बग्गा और हृषिता भट्ट जैसे कलाकार भी थे।

बहरहाल अब 1232 किमी फिल्म का ट्रेलर आ गया है और लोगों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है। बता दें कि फिल्म के नाम के पीछे का कारण भी एक मजदूर की कहानी है। एक मजदूर ने अपने घर पहुंचने के लिए 1232 किमी का सफर तय किया था। जिसके ऊपर यह फिल्म बनाई गई है।

लिहाज़ा फिल्म एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म इसलिए कही जा रही है क्योंकि विनोद कापड़ी ने रियलिस्टिक रखने के लिए कई सारे ओरिजनल विडियोज भी फिल्म में डाले हैं। फिल्म के गीत और संगीत में एक बार फिर आपको गुलजार और विशाल भारद्वाज की जोड़ी मिलेगी। ट्रेलर के बैकग्राउंड में सुखविंदर सिंह की आवाज में गाना सुनाई देता है। कुल मिलाकर उत्तराखंडी विनोद कापड़ी की यह फिल्म लोगों के आंसू छलकाने में कोई कोर कसर नही छोड़ने वाली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top