Pithoragarh News

पहाड़ से बुरी खबर, स्कूल में बच्चों को पढ़ाते पढ़ाते शिक्षक की मौत

File Photo
Ad

पिथौरागढ़: एक बड़ी ही दुखद खबर जनपद पिथौरागढ़ से सामने आई है। जहां एक शिक्षक की मौत उस वक्त हो गई जब वह बच्चों को पढ़ा रहा था। मामला राजकीय प्राथमिक विद्यालय अनरगांव का है। जहां पर बच्चों को पढ़ाते समय शिक्षक प्रताप सिंह बिष्ट ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि विद्यालय एकल शिक्षक विद्यालय था। इसलिए घटना के समय वहां कोई नहीं था। अनरगांव निवासी 46 वर्षीय प्रताप सिंह बिष्ट पुत्र रतन सिंह बिष्ट बच्चों को पढ़ाते समय जमीन पर गिर गए। बच्चों के भी हाथ पांव फूल गए। बच्चों ने जाकर अभिभावकों को बताया तो ग्रामीणों ने मौके पर आकर शिक्षक को सीएचसी गंगोलीहाट में भर्ती कराय।

मगर तब तक देर हो चुकी थी। दरअसल चिकित्सकों ने देखने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने बेड़ीनाग में तैनात डॉ. सिद्धार्थ पाटनी को सीएचसी गंगोलीहाट बुलाया। डॉ. पाटनी ने अध्यापक का पोस्टमार्टम किया। चिकित्सक के अनुसार अध्यापक की मृत्यु हृदय गति रुकने के कारण हुई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top