Dehradun News

चुनाव में उत्तराखंड पुलिस चौकस, चैकिंग के दौरान कार में मिले साढ़े 16 लाख रुपए

Ad

देहरादून: उत्तराखंड चुनावों को बाहरी गतिविधियों से प्रभावित होने से रोकने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। देहरादून पुलिस ने साढ़े 16 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। इस घटना की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। तहसील विधानसभा चुनाव के मध्य में शहर कोतवाली कैंट पुलिस एसएसटी और एसएसटी की संयुक्त टीम चेकिंग अभियान चला रही है। इसी दौरान पुलिस ने एक गाड़ी से 16 लाख 47 हजार रुपए बरामद किए हैं। चालक पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने बरामद धनराशि को जिला कोषागार में जमा करा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार देहरादून कोतवाली कैंट क्षेत्र के एफआईआर के पास फ्लाईओवर के नीचे फ्लाइंग स्क्वाड और स्थानीय पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी । पुलिस की टीम ने एक गाड़ी को रोका जिसमें चालक नितिन कुमार निवासी मुजफ्फरनगर अपने परिवार के साथ था। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में रुपयों से भरा हुआ बैग बरामद हुआ। बैग से 16 लाख 47 हजार रुपए निकले। वहीं जब पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ की तो वाहन चालक बरामद धन राशि के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। वहीं एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि टीम ने बरामद धनराशि को जिला कोषागार में दाखिल करा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top