Uttarakhand News

दीपावली पर नहीं जाएगी आपके घर की बिजली, पूरी तरह से अलर्ट है UPCL

दीपावली पर नहीं जाएगी आपके घर की बिजली, पूरी तरह से अलर्ट है UPCL
Ad

देहरादून: अगर आप दीपों के पर्व दीपावली पर बिजली सप्लाई को लेकर चिंतित हैं तो चिंता छोड़ दीजिए। दिवाली पर घरों की बत्ती गुल नहीं होने वाली है। हर साल की तरह इस बार भी ऊर्जा निगम अलर्ट मोड पर है। आपूर्ति में बाधा उत्पन्न ना हो, इसके लिए सभी लाइनों से लेकर ट्रांसफार्मर चेक किए जा चुके हैं। पेड़ों की लापिंग-चापिंग भी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि ऊर्जा निगम ने त्योहार के दौरान बिजली की किल्लत ना होने का दावा किया है। गौरतलब है कि कई बार रौशनी के इस पर्व पर फाल्ट वगैरह होने से जश्न में खलल पड़ता है। इसलिए ऊर्जा निगम ने पहले से ही कमर कस ली है। फाल्ट से बचने और लोड को नियंत्रित करने के लिए विभाग ने प्लान बना लिया था। जिसके तहत तैयारी कर ली गई है।

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता परिचालन गौरव शर्मा ने जानकारी दी और बताया कि मांग के अनुसार बिजली की आपूर्ति हो रही है। कुल 3.6 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध है। जिसमें करीब 1.6 से 1.7 करोड़ यूनिट बिजली प्रदेश के हाईड्रो प्रोजेक्ट से प्राप्त हो रही है। अक्सर दिवाली पर मांग के हिसाब से इतनी ही खपत होती है।

ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार यादव ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर में बिजली लाइनों और बिजली घरों के उपकरण व ट्रांसफार्मर को चेक किया गया है। साथ ही पोल से सटे पेड़ों की टहनियों को चाप करा दिया गया है। बता दें कि ऊर्जा निगम के सभी फील्ड कर्मियों को दीपावली के मौके पर सारा दिन अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top