Dehradun News

सीएम पद की शपथ लेते ही एक्शन में दिखे पुष्कर सिंह धामी, रात में ही की पहली कैबिनेट बैठक

देहरादून: विधायक दल की बैठक में बीते दिनों नेता चुने गए पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 11वें सीएम के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली। राजभवन में उनके साथ पूर्व की तीरथ सरकार के ही मंत्रियों ने शपथ ली। हालांकि अभी किसी भी मंत्री को विभाग नहीं दिए गए हैं। बता दें कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य द्वारा शपथ दिलाए जाने के साथ ही खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के सबसे युवा (उम्र 45 वर्ष) मुख्यमंत्री बन गए हैं।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

इस आयोजन में सीएम के अलावा सुबोध उनियाल ने कैबिनेट मंत्री, हरक सिंह रावत कैबिनेट मंत्री, यशपाल आर्य कैबिनेट मंत्री, विशन सिंह चुफाल कैबिनेट मंत्री, सतपाल महाराज कैबिनेट मंत्री, रेखा आर्य कैबिनेट मंत्री, धन सिंह रावत कैबिनेट मंत्री, अरविंद पांडेय कैबिनेट मंत्री, बंशीधर भगत कैबिनेट मंत्री, यशपाल आर्य कैबिनेट मंत्री और स्वामी यतीश्वरानंद कैबिनेट, गणेश जोशी ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।

पहली कैबिनेट बैठक भी हुई संपन्न

प्रदेश की कमान संभालते ही पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में नज़र आए। शपथ लेने के बाद उत्तराखंड राज्य कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। सभी मंत्रियों के साथ हुई इस बैठक की ब्रीफिंग सोमवार को 11 बजे होने की संभावना है। इस बैठक पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा की आज की बैठक में बेरोजगारों, राज्य के युवाओं और कई ज़रूरतों के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है।

यह भी पढ़ें: जो एनडी तिवारी ने किया वो कोई सीएम नहीं कर सका, तीरथ सिंह रावत लिस्ट में सबसे पीछे

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी लालकुआं में 10वीं के छात्र ने किया सुसाइड, हाथ पर नुकीली चीज से लिखा था N

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से दिल्ली-हरियाणा के लिए बसों का संचालन शुरू, Online बुकिंग खोलने के निर्देश

यह भी पढ़ें: पर्यटकों से पैक हो गए नैनीताल-मसूरी, होटल व गेस्ट हाउस लगभग फुल

यह भी पढ़ें: इतनी भी आसान नहीं मुख्यमंत्री धामी की राह, शपथ लेने से पहले ही नाराज हैं कई दिग्गज

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के नए सीएम पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे शपथ, राज्य को मिल सकता है उपमुख्यमंत्री

To Top