Uttarakhand News

मनमानी कर रहे चार स्कूलों में शिक्षा विभाग की ताबेड़तोड़ छापेमारी

Ad

अल्मोडा: एनसीआरटी किताबों के लागू होने के बाद प्राइवेट स्कूलों के मोटे कमिशन पर खासा प्रभाव पड़ा है। इसके चलते पहले वो विरोध पर उतरें और अब विरोध वापस लेने के बाद खुद मानमानी पर उतर आए है। सरकार की ओर से रोज चेतावनी मिल रही है लेकिन स्कूल है कि मनमानी करने से नहीं रुख रहे है। इन सभी के बीच अभिभावक इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहे है तो शिक्षा विभाग भी एक्शन पर उतर आया है। हल्द्वानी के बाद अल्मोड़ा जिले में स्कूलों की मनमानी को देखते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना और उप शिक्षाधिकारी गीतिका जोशी ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर व्यवस्थाओं की पोल खोली।

ADVERTISEMENTS Ad

ताड़ीखेत में संयुक्त टीम ने चार प्राइवेट स्कूलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस लिस्ट में मॉडर्न पब्लिक स्कूल, माउंट सिनाई, केपीएस तथा स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि टीम ने एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने, मानक के अनुरूप शुल्क, कक्षा-कक्ष, सीसीटीवी कैमरे शौचालय की स्थिति, खेल मैदान पुस्तकालयों की जांच व री-एडमिशन शुल्क की तस्वीर को जानने के लिए छापेमारी की।

शिक्षा विभाग की छापेमारी में सामेन आया है कि माउंट सिनाई पब्लिक स्कूल विद्यालय में अभिभावकों से 6000 अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा था। वही स्कूल में एनसीइआरटी पर आधारित पुस्तकें भी नहीं मिली। जिसपर विभागीय अधिकारियों ने तत्काल अभिभावकों को अतिरिक्त वसूली गई राशि व किताबें वापस करने के निर्देश दिए है एसा ना करने पर उन्हें सख्त कार्रवाई झेलने की चेतवानी दी है। केपीएस स्कूल का भी हाल यही रहा । वहां भी अभिभावकों से अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने के प्रमाण मिले। इसे अलावा स्कूल परिसर में एक गोदाम भी बनाया गया था, जिसे तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए।  स्प्रिंगफील्ड पब्लिक स्कूल रानीखेत में एनसीईआरटी के अलावा अन्य पुस्तकें भी मिली जिन्हें वापस करने के निर्देश दिए गए। जबकि मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनसीईआरटी के अलावा अन्य पुस्तकें मिली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top