Nainital-Haldwani News

अगर ऐसा हो गया तो हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं के द्वार से पहाड़ जाने वाले को लिए राहत भरी खबर है। रानीबाग में निर्माणधीन पुल का काम लगभग पूरा हो गया है। पिछले कुछ महीनों से पुल का काम चल रहा था और ऐसे में वाहनों को पार कराने के लिए एक LANE को बीच-बीच में रोकना पड़ रहा है। इस पुल का इस्तेमाल टूरिस्ट सीजन में खूब होता है। सैलानी यहां से भीमताल, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर की यात्रा करते हैं। पिछले कुछ सालों से मॉनसून में पुल को लगातार नुकसान पहुंच रहा था। पिछले साल बारिश में पुल का एक हिस्सा टूट गया था और इसके बाद नए पुल का निर्माण शुरू हुआ। यह भी पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 अगस्त को पुल का ट्रायल हो सकता है और इसके बाद पुल को शुरू कर दिया जाएगा। पुल पूर्ण रूप से शुरू होने के बाद यात्रियों जाम की वजह से होने वाले सिर दर्द से नहीं जूझना पड़ेगा। कुमाऊं और भाबर को जोड़ने वाले पुल को 7 करोड़ 17 लाख की लागत से तैयार किया गया है। 294 टन का पुल निर्माण कार्य हिलवेज कंपनी ने अपने ऋषिकेश स्थित इंजीनियरिंग वर्कशाप में तैयार किया था। सबसे पहले पुल का आधा पार्ट तैयार कर रानीबाग पहुँच गया था। लोकनिवि विभाग ने अप्रैल 2022 तक पुल निर्माण कार्य पूरा करने को कहा था। बता दें रानीबाग का यह पुल 1965 में बना था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top