Sports News

पहले बागेश्वर के मनीष पांडे और अब रामनगर के अनुज रावत, गज़ब है RCB और उत्तराखंड का कनेक्शन

Ad

हल्द्वानी, मंथन रस्तोगी: इंडियन प्रीमियर लीग की टीम आरसीबी और उत्तराखंड का कनेक्शन कोई नया नहीं है। यह कनेक्शन साल 2009 से ही चला आ रहा है। हम बात कर रहे हैं बागेश्वर के मनीष पांडे और रामनगर के अनुज रावत की। मनीष पांडे, जिन्होंने आईपीएल में किसी भारतीय द्वारा पहला शतक जड़ने का कारनामा किया था। तब मनीष पांडे आरसीबी की तरफ से ही खेल रहे थे। अब ठीक 13 साल बाद उत्तराखंड का ही एक लड़का अनुज आरसीबी की जर्सी में कमाल कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इस साल मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अनुज रावत को 3.4 करोड रुपए में अपने साथ जोड़ा था। अनुज रावत दिल्ली से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं लेकिन नैनीताल जिले के रामनगर के रहने वाले हैं। आरसीबी ने अनुज को ओपनिंग करने का मौका दिया तो अनुज ने भी मौके को भुनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। अनुज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 47 गेंद पर 66 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

बता दें कि अनुज के पिता किसान हैं और वे रामनगर में खेती करते हैं। 10 साल की उम्र में ही अनुज दिल्ली आ गए थे। यहीं से उनके क्रिकेटर बनने के सपने को उड़ान मिली। अनुज भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब आरसीबी की टीम ने किसी उत्तराखंड के लड़के पर भरोसा जताया हो। बल्कि पहले भी ऐसा हो चुका है।

साल 2008 में विराट कोहली के साथ अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले बागेश्वर के मनीष पांडे ने आरसीबी की टीम से ही अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। मनीष ने साल 2009 में आरसीबी की तरफ से 73 गेंद पर 114 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ साउथ अफ्रीका में ये पारी खेली थी। इसके साथ ही मनीष पांडे के नाम एक खास रिकॉर्ड भी जुड़ गया था। मनीष इस टूर्नामेंट में सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय बन गए थे।

साल 2009 में मनीष पांडे और अब ठीक 13 साल बाद साल 2022 में अनुज रावत इस बात के परिचायक हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उत्तराखंड के हीरों पर भरोसा करने की आदत है। हालांकि मनीष पांडे मौजूदा वक्त में लखनऊ की टीम से खेल रहे हैं। इन दिनों फॉर्म भी उनका साथ नहीं दे रही है। लेकिन अनुज रावत फॉर्म में लग भी रहे हैं और टीम को जीत भी दिला रहे हैं। इन दो के अलावा उत्तराखंड के पवन नेगी भी आरसीबी टीम से कुछ मुकाबले खेल चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top