Haridwar News

घर पर न्यूजीलैंड जा रहा हूं कह कर गए रिटायर्ड फौजी की लोकेशन दून में मिली,कोतवाली पहुंची पत्नी

घर पर न्यूजीलैंड जा रहा हूं कह कर गए रिटायर्ड फौजी की लोकेशन दून में मिली,कोतवाली पहुंची पत्नी
Ad

रुड़की: एक बड़ा ही अचंभित करने वाला मामला सामने आया है। रिटायर्ड फौजी ये कहकर घर से गया था कि वह न्यूजीलैंड में नौकरी करने जा रहा है। मगर कोई संपर्क ना होने पर पत्नी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो रिटायर्ड फौजी की लोकेशन दून में ही मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति सेना से रिटायर हो चुके हैं। जिसके बाद वह करीब एक साल पहले न्यूजीलैंड में नौकरी के लिए जाने की बात कहकर घर से निकले थे। मगर तब से उनसे किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर, एक सिंतबर से शुरू होंगी कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड मांगे भू-कानून,नहीं तो पूरे प्रदेश में होगा उग्र प्रदर्शन

महिला के अनुसार उसने पिछले साल 30 दिसंबर को पति की गुमशुदगी का मामला सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराया था। महिला ने ये भी बताया कि पति द्वारा हर महीने उसके खाते में पांच हजार की रकम भेजी जा रही है। लेकिन उनका फोन नंबर लगातार बंद आ रहा है।

महिला ने बताया कि उसने पति के बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी जुटाई तो कुछ अजीब ही जानकारी मिली। ये पता चला कि देहरादून के अलग-अलग स्थानों पर एटीएम के जरिये उनके खाते से रकम निकाली गई है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में बड़ा हादसा, गौला नदी में डूबे दो भाई

यह भी पढ़ें: आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा उत्तराखंड की जनता के पास हैं केवल दो विकल्प

महिला ने पुलिस में तहरीर देकर शक जताया कि उनके पति किसी महिला के साथ देहरादून में लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। बहरहाल अब महिला की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक खाते के जरिए महिला के पति की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। शीघ्र ही पुलिस उन तक पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में हज़ारों युवाओं के साथ धोखा, सरकारी भर्ती का भर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल

यह भी पढ़ें: BCCI का बड़ा अपडेट, ऋषभ पंत ने कोरोना वायरस को दी मात

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top