Sports News

उत्तराखंड के ऋषभ पंत की इंग्लैंड में ‘दरियादिली’, फैंस ने पोस्ट कर पूरी दुनिया को बता दिया

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड निवासी ऋषभ पंत को पूरा क्रिकेट जगत काफी प्यार करता है। छोटी उम्र में पहाड़ के बेटे ने कई बड़े मैचों में भारत को जीत दिलाई है। इसके अलावा ऋषभ पंत पर पूरे विश्व क्रिकेट की नजर है और कई पूर्व खिलाड़ी बोल चुके हैं कि ये लड़का क्रिकेट के मैदान पर कमाल जरूर करेगा। भारतीय टीम एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले 5वें टेस्ट की तैयारी कर रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से एजबेस्टन में पांचवा टेस्ट खेला जाएगा। बुधवार से टीम इंडिया ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। भारत 2-1 से सीरीज़ में आगे है लेकिन रोहित शर्मा कोरोना वायरस के चलते मुकाबला खेलेंगे या नहीं इस पर अभी संशय बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि भारतीय टीम 25 जून को इंग्लैंड पहुंच गयी थी। जिसके बाद वहां खिलाडियों ने लीस्टरशर के खिलाफ वार्म-अप मैच भी खेला है।  टीम के कई खिलाड़ियों को इंग्लैंड में सैर सपाटा कर रहे हैं। इस बीच युवा ऋषभ पंत की फोटो सोसल मीडिया पर वायरल हो रही है और उसमें फैंस ने एक बड़ा नोट भी लिखा है।

फैंस ने ट्विट के जरिए बताया कि ऋषभ पंत को उसने और उसके दोस्तों ने सेल्फी लेने के लिए आग्रह किया तो पंत ने उन्हें थोड़ा इन्तजार करने को कहा और खुद पुल के नीचे बैठे एक बेघर व्यक्ति के पास गए और उसे खाना दिया। इसके फैंस ने पंत की दरयादिली के बारे में दुनिया को बताया दिया। पहला मौका नहीं है जब पंत किसी की मदद के लिए आगे आए हैं। वह कई बार आपदा के वक्त डोनेशन कर चुके हैं। साल 2021 में फरवरी में चमोली जिले में आई आपदा के वक्त भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top