Almora News

अल्मोड़ा से हल्द्वानी यात्रा के लिए इन मार्गों को खोला गया, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

Ad

अल्मोड़ा: बीते दिनों हुई बारिश के वजह से कुमाऊं क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। बारिश से ज्यादा नैनीताल जिले के लोग प्रभावित हुए हैं। अभी लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। भूस्खलन की वजह कई मार्गों को क्षति पहुंची हैं और बंद है। सड़कों को खोलने का कार्य जारी है और लगातार पुलिस व प्रशासन इसमें लगा हुआ है। बारिश के बाद नैनीताल और अल्मोड़ा के बीच की दूरी भी बढ़ गई है। कई मार्ग बंद होने की वजह से लोगों को यात्रा करने में ज्यादा वक्त लग रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने बताया कि विगत दिनों आयी दैवीय आपदा के कारण जनपद अल्मोड़ा से बाहर जाने वाले सड़क मार्गों के क्षतिग्रस्त होने के कारण जनपद में रूके/ठहरे देशी-विदेशी पर्यटकों को जनपद से बाहर जाने में आ रही असुविधा के सम्बन्ध में बताया कि अल्मोड़ा से दिल्ली व उसके आस-पास के क्षेत्रों को जाने हेतु अल्मोड़ा-रानीखेत-भतरौंजखान-भिकियासैंण-मरचूला-मोहान-रामनगर हेतु हुए दिल्ली व उसके आस-पास के स्टेशनों हेतु यात्रा मार्ग खुला है।

अल्मोड़ा से हल्द्वानी व उसके आस-पास के स्टेशन जाने हेतु अल्मोड़ा-लमगड़ा-शहरफाटक-धानाचूनी-खुटानी-भीमताल-हल्द्वानी जाने हेतु यात्रा मार्ग खुला है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त यात्रा मार्गों से सम्बन्धित आवश्यक जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला पर्यटन विकास अधिकारी अल्मोड़ा से उनके दूरभाष न0 8299806624 में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top