Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: आरएफसी के बदलेंगे दिन, गेहूं और चावल के हर ट्रक की होगी सैंपलिंग

Ad

हल्द्वानी: क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं के पद पर नियुक्ति होते ही वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी हरवीर सिंह का एक्शन मोड जारी है। उन्होंने अपनी कार्रवाई से साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरवीर सिंह लगातार खाद्य विभागों के गोदामों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने अब गेहूं और चावल के हर ट्रक की सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार हरवीर सिंह ने हल्द्वानी के आरएफसी गोदाम में छापा मारा और खुद गेहूं- चावल के सैंपल चेक किए। अब तक विभाग खराब गेहूं और चावल आने वाली कई गाड़ियों को वापस भेज चुका है। आरएफसी हरवीर सिंह का कहना है, किसी भी कीमत पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। गरीब लोगों को साफ स्वच्छ और गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उनकी छापेमारी से मिलावट का धंधा करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top