Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: अपनों को संस्कृति के पास लाएगा सरस मेला, इस तरह से होगा प्रचार-प्रसार

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊँ के प्रवेश द्वार हल्द्वानी के एमबी इण्टर काॅलेज मैदान में 14 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाले भव्य सरस मेले की तैयारियों के सम्बन्ध में सांस्कृतिक एवं मंच संचालन समिति व मीडिया प्रबन्धन एवं प्रचार-प्रसार समिति की बैठक उप निदेशक सूचना एवं नोडल अधिकारी योगेश मिश्रा की अध्यक्षता में मीडिया सेन्टर हल्द्वानी में आयोजित हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड की पर्यटन किताब में जुड़ा एक और ट्रैक, इन युवाओं ने की खोज

नोडल अधिकारी योगेश मिश्रा ने कमेटी के सदस्यों से कहा कि मेले का प्रचार-प्रसार प्रिन्ट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया पर किया जायेगा। सोशल मीडिया के फेसबुक, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम तथा ट्वीटर पर सभी गतिविधिया उपलब्ध रहेंगी। सोशल मीडिया को अपडेट करने का दायित्व अशोक कुमार शर्मा तथा कुॅवर सिंह सामन्त को सौंपी गयी।

नुपुर कला केन्द्र तथा सुजाता नृत्यालय के कलाकारों के साथ ही सूचना तथा संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा प्रतिदिन मेला प्रागंण में बनाये जा रहे मुख्य मंच पर रंगारंभ प्रस्तुति दी जायेगी। इसके साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। मेला अवधि में सेना बैण्ड की भी आकर्षक प्रस्तुति होगी, वहीं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी अपनी प्रतिभा एवं कार्यक्रमों का प्रदर्शन मुख्य मंच पर करेंगे।

स्कूलों एवं कार्यक्रमों के चयन का दायित्व उप खण्ड शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा को सौंपा गया। समिति के सदस्यों को दो दिन के भीतर कार्यक्रमों के अन्तिम निर्धारण किये जाने के निर्देश दिये। बैठक मे समिति के सदस्य तनवीर असगर, जगदीश सिंह बिष्ट, रमेश चन्द्र जोशी, नवीन पाण्डे, अपर जिला सूचना अधिकारी मदमहेश्वर प्रसाद शुक्ला के अलावा प्रकाश पाण्डेय, आन सिंह मटियाली, सुधीर कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top