Election Talks

किस्मत तो सरिता आर्य जैसी हो, भाजपा में शामिल होने के तीन दिन बाद नैनीताल से मिला टिकट

नैनीताल: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janta Party) के खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान (Uttarakhand elections) होने हैं। जिसके लिए भाजपा ने अब अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। नैनीताल सीट से भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आई सरिता आर्या को टिकट दे दिया है। जिससे इस सीट पर आगामी चुनावों में घमासान होने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।

आपको बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव में नैनीताल से भाजपा (Nainital BJP) के टिकट पर संजीव आर्य जीते थे। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने पिता यशपाल आर्य (Yashpal Arya) के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। संजीव आर्य कि कांग्रेस में आने के बाद कांग्रेस के अन्य दावेदारों के लिए स्थिति थोड़ी चिंताजनक हो गई।

क्योंकि यह लगभग तय माना जा रहा था कि संजीव आर्य को ही कांग्रेस पार्टी नैनीताल से उम्मीदवार (Candidate) के तौर पर घोषित करेगी। इसलिए पिछले 5 सालों से कांग्रेस के लिए मेहनत कर रही सरिता आर्य ने भाजपा में शामिल होना बेहतर समझा। उन्होंने बीते दिनों भाजपा की सदस्यता ले ली और अब भारतीय जनता पार्टी ने सरिता आर्य (Sarita Arya) को नैनीताल से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

उल्लेखनीय है कि साल 2012 में सरिता आर्य कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर नैनीताल की विधायक (MLA Nainital) बन चुकी है। तब उन्होंने 25563 वोट लाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हेम चंद्र आर्य को 6308 वोटों के मार्जिन से हराया था। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद सियासी हलकों में यह चर्चा थी कि सरिता आर्या को ही टिकट दिया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी ने ठीक वैसा ही किया। कहना होगा कि सरिता आर्या को अपनी मेहनत का फल तो मिला। अब चाहे वह कांग्रेस से चुनाव नहीं लड़ पाईं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उनका स्वागत कर उन्हें नैनीताल से अपना उम्मीदवार बनाया है। अब नैनीताल में चुनावी घमासान होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा के टिकट पर लड़े संजीव आर्य नैनीताल में कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी (Predicted candidate) माने जा रहे हैं। देखना होगा नैनीताल की जनता किसके साथ जाती है।

To Top