Pauri News

देवभूमि के लाल को नमन, सतपुली निवासी मनदीप सिंह नेगी जम्मू कश्मीर में शहीद

देवभूमि के लाल को नमन, सतपुली निवासी मनदीप सिंह नेगी जम्मू कश्मीर में शहीद
Ad

हल्द्वानी: देवभूमि वासियों की वीर गाथा उन वीर सपूतों के परिवारों से सुनिए जिनके घर के चिराग देश की खातिर शहीद हो गए। प्रदेश के कोने कोने से देश की रक्षा के लिए एक फौजी गया है। कई जवान शहीद भी हुए हैं, मगर फिर भी युवाओं का हौसला और देशप्रेम कम नहीं होता। देवभूमि का एक और लाल जम्मू कश्मीर में शहीद हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर देश की रक्षा के लिए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी शहीद हुए हैं। इस खबर के फैलके ही पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। एक तरफ जहां मनदीप को नम आंखों से याद किया जा रहा है तो वहीं उनकी जाबांजी को भी नमन किया जा रहा है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस बारे में ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि जहां हमें अपने वीर जवान के महाबलिदान पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का भी बेहद दुःख है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही तथा शोक में विलीन परिजनों को सम्बल प्रदान करें। शहीद के परिजनों के साथ हम सदैव खड़े हैं।

यह भी पढ़ें: मधुर होगा उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश का सफर, इन मार्गों पर होगा सुधारीकरण

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में करीब 80 हज़ार रुपए की स्मैक के साथ दो छात्र गिरफ्तार, जानें मामला

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री ने दिया हिंट, एक जुलाई से खुल सकते हैं सभी स्कूल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: एक कॉल से होगा बुजुर्गों की हर समस्या का समाधान, जारी हुई हेल्पलाइन

यह भी पढ़ें: हफ्ते में तीन दिन आम जनता से मिलेंगे CM तीरथ सिंह रावत, देखें पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें: नैनीताल: गहरी खाई में गिरी कार, चालक समेत बाल-बाल बचा पूरा परिवार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top