Champawat News

टनकपुर में स्कूल बस बरसाती नाले में पलटी, उफान पर था नाला फिर भी चालक ने पानी में उतार दी गाड़ी

Ad

टनकपुर: उत्तराखंड में 19 जुलाई से 22 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। इसी बीच एक हादसा उत्तराखंड के टनकपुर में हुआ। भारी बारिश के बाद टनकपुर के किरोड़ा बरसाती नाले के उफान पर आ गया। पूर्णागिरी मार्ग की ओर जा रही बस पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई और पलट गई। हादसे के वक्त बस में चालक और हेल्पर थे। बस बच्चों को लेने के लिए निकली थी। नाला पार करने के दौरान यह हादसा हो गया और बस पलटने के बाद वहां हेल्पर व ड्राइवर बहाव में फंस गये। बस में बच्चे मौजूद होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

 स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर और हेल्पर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने पुलिस व प्रशासन को हादसे की सूचना दी। मौके पर जेसीबी पहुंची और बस को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया है । बता दें कि किरोड़ा नाले में कई हादसे हो चुके हैं लोग लंबे समय से यहां पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब तो विधायक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हैं और उम्मीद है कि इस समस्या का समाधान जल्द मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top