Tehri News

कांवड़ यात्रा के चलते पांच दिन के लिए यहां बंद हुए स्कूल, टिहरी डीएम ने कहा सुरक्षा अहम है

Ad

देहरादून: कांवड़ मेले के चलते हरिद्वार के बाद टिहरी में भी स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है। टिहरी डीएम ने थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में अगले पांच दिन स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए है। क्षेत्र के सभी स्कूल 22 जुलाई से 26 जुलाई के बीच बंद रहेंगे। कांवड़ यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला जिला प्रशासन ने लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आदेश में कहा गया है कि श्रावण कांवड मेला – 2022 में कांवडियों का जनपद के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में आवागमन बढ़ने तथा सडक मार्गों में अधिक भीड बढ़ने पर आवागमन के मार्ग बन्द होने की सम्भावना बढ़ जाती है। कावंड मेला की पीक अवधि में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जनहित में दिनांक 22-07-2022 से 26-07-2022 तक जनपद के थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत ( समस्त विद्यालय शासकीय / अशासकीय सहायता प्राप्त / निजी विद्यालय / संस्कृत विद्यालय / मदरसों आंगनबाडी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है।डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, टिहरी गढ़वाल को निर्देश दिए है कि सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों को अपने स्तर से चिन्ह्ति करते हुए आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। गौरतलब है कि इससे पहले देहरादून डीएम ने संख्या में नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए आने वाली भारी भीड़ के चलते शिक्षा विभाग को आदेश दिए गए हैं कि ऋषिकेश तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सभी स्कूल कॉलेजों को 20 से 26 जुलाई तक बंद रखने के आदेश दिए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top