Nainital-Haldwani News

कुमाऊं में बारिश का सिलसिला जारी, नैनीताल में हुई सीजन की दूसरी बर्फबारी

File Photo
Ad

नैनीताल: कुमाऊं में बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जहां ठंज बढ़ा दी है। वहीं अब नैनीताल में सीजन की दूसरी बर्फबारी हो गई है। नैनीताल व रानीखेत में झमाझम बारिश हो रही है। साथ ही नैनीताल में ओले और हिमकण भी गिर रहे हैं। नैनीताल की ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होने से एक सफेद चादर बन गई है। पर्यटक बेहदर आनंदित महसूस कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि ये शीतकालीन सीजन में नैनीताल की दूसरी बर्फबारी है। बर्फबारी की उम्मीदों के चलते पहले ही कई सैलानी नैनीताल पहुंच गए थे। बर्फबारी हुई तो शहर में मौजूद पर्यटक काफी खुश देखे गए। बता दें कि रविवार को हिमालय दर्शन, किलबरी रोड में जमी बर्फ में पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया।

गौरतलब है कि कुमाऊं में बार बार मौसम बदलने में लगा हुआ है। फिलहाल तराई से लेकर पहाड़ के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। जिसके साथ ही उच्च इलाकों में बर्फबारी की संभावनाएं बढ़ गई हैं। नैनीताल की बात करें तो शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही थी। हालांकि शाम को मौसम खुल गया था। लेकिन देर रात में फिर बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया।

रविवार सुबह साढ़े सात बजे कई इलाकों में बर्फ गिर गई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। बाद में धूप निकलने से बर्फ पिघलने लग गई। इश दौरान किलबरी और हिमालय दर्शन क्षेत्र में पर्यटकों ने काफी मस्ती की। सड़क पर कई बार वाहनों के जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top