Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में सच होगा स्वरोजगार का सपना, हल्द्वानी समेत तमाम शहरों में कैंप लगाए जाएंगे

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के बाद सैंकड़ो लोग उत्तराखंड वापस लौटे और स्वरोजगार से जुड़े। वहीं सरकार ने लोगों को आगे बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू की हुई है। उत्तराखंड के सभी जिलों में तमाम योजनाओं का लाभ लोग उठा रहे हैं और स्वरोजगार के सपने को जी रहे हैं। वह अपने काम से कई लोगों को जोड़ रहे हैं जो रोजगार के कई मौके सामने आ रहा है। इसी क्रम में नैनीताल जिले में भी स्वरोजगार को बढावा देने हेतु मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनो एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कैम्प आयोजित किये जायेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इसको लेकर महाप्रबन्धक उद्योग केंद्र विपिन कुमार ने बताया कि जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विकास खण्ड कार्यालय हल्द्वानी में 14 जून, विकास खण्ड रामनगर मेें 22 जून व विकास खण्ड कार्यालय कोटाबाग में 29 जून को कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के बेेरोजगार युवक एवं युवतियोें को इन कैम्पों मे अधिक से अधिक संख्या मे आकर लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top