Nainital-Haldwani News

CBSE नतीजे: बेटियां क्या कर सकती हैं, हल्द्वानी की श्रेया पांडे ने किया साबित, देखें वीडियो

Ad

हल्द्वानी:सीबीएसई ने गुरुवार को अपनी 12वी के परिणाम घोषित कर दिए हैं। हल्द्वानी की  श्रेया, पांडे ने ऑल इंडिया में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वह हल्द्वानी के आर्यनमान विक्रम बिरला की छात्र हैं। आजकल श्रेया इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही है और नोएडा में है। श्रेया की माता डॉ0 श्वेता पांडे और पिता डॉ0 सिद्दार्थ पांडे शहर के विख्यात नेत्र चिकित्सक हैं। श्रेया को 500 में से 497 नंबर मिले है। रिजल्ट आने के बाद से घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

ADVERTISEMENTS Ad

https://youtu.be/rzuJ2vAxcI4

बेटी के इस कामयाबी पर वे बेहद खुश हैं। उनके मुताबिक श्रेया कुछ अच्छा करेगी इतना उनको विश्वास था लेकिन इतना अच्छा कर जाएगी इस पर यकीन कर पाना अभी भी मुश्किल हो रहा है। जैसे ही उनको श्रेया की कामयाबी की जानकारी मिली उन्होंने सबसे पहले भगवान का शुक्रिया अदा किया। उनके माता पिता के मुताबिक श्रैया इंजीनियरिंग में मुकाम हासिल करना चाहती हैं जिसके लिए वे कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में श्रेया ने 10 सीजीपीए स्कोर किया था।

वहीं श्रेया ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को दिया है। उनके मुताबिक लगातार प्रयास करने से ही सफ़लता मिलती हैं, औऱ उनका सपना है की वो एक अच्छी इंजीनियर बनें। उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि मेरा रिजल्ट अच्छा आएगा लेकिन मैं तीसरी रैंक हासिल करूंगी ये नहीं पता था। श्रेया ने जेईई में शानदार स्कोर किया है और जेईई एडवांस की तैयारियों में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top