Sports News

उत्तराखंड की एक और बेटी ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को खदेड़ा, स्नेह राणा ने बनाई तेज फिफ्टी

Ad

नई दिल्ली: क्रिकेट सिर्फ लड़कों का खेल नहीं है। खासकर हमारे उत्तराखंड की लड़कियां ये साबित कर रही हैं। प्रदेश की एक और बेटी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ चमकी है। 2017 में एकता बिष्ट के बाद अब 2022 विश्व कप में उत्तराखंड की स्नेह राणा ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार खेल दिखाया है। स्नेह ने अर्धशतकीय पारी खेली है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि न्यूजीलैंड में वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेल रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 244 रन बनाए हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब 112 रन पर 5 विकेट गिर गए थे। तभी उत्तराखंड की बेटी स्नेह राणा बल्लेबाजी करने आई और पीछे मुड़कर नहीं देखा।

स्नेह राणा के सामने कप्तान मिताली राज भी आउट हो गई। इसके बाद स्नेह राणा की साझेदारी पूजा वस्त्रकर के साथ हुई। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी की। स्नेह राणा ने 48 गेंदों पर नाबाद 53 रनों की पारी खेली है। इस दौरान स्नेह के बल्ले से 4 चौके भी निकले।

यह स्नेह राणा की पारी ही थी जिसने भारतीय टीम को 244 रन तक पहुंचाया। वरना एक वक्त पर 150 रनों का स्कोर भी मुश्किल लग रहा था। स्नेह के अलावा पूजा वस्त्रकर ने 67 और स्मृति मांधना ने 52 रन बनाए। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड की एक और बेटी ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ कारनामा किया था। दरअसल, साल 2017 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 95 रनों से मात दी थी।

इस मुकाबले में उत्तराखंड की एकता बिष्ट ने 18 रन देकर पाकिस्तान के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी मिला था। वाकई उत्तराखंड की बेटियां लगातार भारत का नाम रोशन कर रही हैं। उम्मीद है कि भारतीय टीम स्नेह राणा की इस पारी से पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला जरूर जीतेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top