Uttarakhand News

उत्तराखंड कोरोना: स्कूलों के लिए जारी हो सकती है SOP, पुराने नियम लौटेंगे!

Ad

देहरादून: प्रदेश में कोरोना ने लगातार बढ़ते ग्राफ ने शासन प्रशासन के दिमाग में चिंता का बीज तो बो दिया है। स्वास्थ्य विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। केंद्र से भी जरूरी निर्देश प्राप्त हो चुके हैं। चारधाम यात्रा से पहले एसओपी जारी होने की भी बातें चल रही हैं। अब माना जा रहा है कि स्कूलों में भी पुराने नियमों की वापसी हो सकती है। मास्क, सैनिटाइजर के इस्तेमाल को फिर से जरूरी किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि रविवार को राज्य में 30 नए मामले सामने आए। अभी तक इस साल 521 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 81 अभी सक्रिय हैं और छह मरीजों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में माता पिता अपने बच्चों को स्कूल भेजने में झिझक भी महसूस कर रहे हैं। अभिभावकों के साथ साथ, अभिभावक संगठनों और स्कूली प्रबंधन का मानना भी लगभग एक सा ही है।

कोई भी किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता। ऐसे में संभव है कि आने वाले समय में जरूरी गाइडलाइन स्कूलों के लिए जारी की जाएं, जिनमें सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग और मास्क पहनना मुख्य बिंदु रहें। नेशनल एसोसिएशन फोर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स के अध्यक्ष आरिफ खान का कहना है कि फेस मास्क पहनना बच्चों के लिए जरूरी हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top