Election Talks

“अबकी बार 400 पार” के लिए दक्षिण में आर-पार, जीत जरूरी नहीं होनी चाहिए हार

Ad

South India Election Update: Loksabha Election 2024:

ADVERTISEMENTS Ad

2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने NDA 400 पार और भाजपा 370 पार का आंकड़ा दिया है लेकिन इतने बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा को दक्षिण भारत में भी अच्छा परफॉर्म करना होगा। लोकसभा सीटों की बात करें तो 545 में से 131 सीटें दक्षिण भारत के 5 राज्यों और दो संघ शासित प्रदेशों से आती हैं। यह 5 राज्य हैं आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिल नाडु और केरल व दो संघ शासित प्रदेश लक्षद्वीप और पुडुचेरी हैं। आपको बता दें कि भाजपा के खाते में इन 131 सीटों में से केवल 29 सीटें ही हैं जिनमें से 25 सीटें कर्नाटक की हैं।

कर्नाटक में विपक्षी पार्टी होने के बावजूद भाजपा कर्नाटक की सभी 28 सीटों में जीत प्राप्त करने के प्रयास में लगी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल नाडु की जनता को भारत की राजनीतिक मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काशी-तमिल संगम, वन्दे भारत ट्रेन जैसे सभी मुख्य प्रयास किए हैं और पिछले 3 महीनों में प्रधानमंत्री मोदी तमिल नाडु का तीसरा दौरा भी करने जा रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं सभी बड़े नेता दक्षिण भारत में बड़ी सभाओं को सम्बोधित कर मोदी सरकार के कार्यकाल की सफलताओं के माध्यम से जनता का समर्थन और विश्वास प्राप्त करने में लगे हुए हैं।

400 पार के लिए भाजपा दक्षिण में किसके साथ लड़ेगी चुनाव?

कर्नाटक की 28 सीटों में जीत के लिए भाजपा ने जेडीएस से तालमेल किया है। आंध्र प्रदेश की 25 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए टीडीपी और जनसेना से गठबंधन तय है, जबकि तेलंगाना की 17 सीटों में भी टीआरएस के साथ बीजेपी हाथ मिला सकती है। इसी के साथ लक्षद्वीप में इस समय भाजपा की स्थिति मज़बूत नज़र आ रही है। दक्षिण भारत के साथ भाजपा का ध्यान पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर भी है। पश्चिम बंगाल में अभी भाजपा के पास 18 सीटें ही हैं लेकिन कांग्रेस की स्थिति पश्चिम बंगाल में बहुत बुरी है कांग्रेस के पास केवल 2 और त्रिमूल कांग्रेस के पास 22 लोकसभा सीटें पश्चिम बंगाल की हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top