Sports News

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड का सफर खत्म, लगातार पांच मुकाबलों में मिली हार

Ad

हल्द्वानी: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड को पांचवें मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ ने उत्तराखंड को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही उत्तराखंड का टी-20 ट्रॉफी में सफर खत्म हो गया है। चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उत्तराखंड की शुरुआत खराब रही थी। तनुष गोसांई 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद जय बिष्टा ने 23 रनों का योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए संयम अरोड़ा ने उत्तराखंड के लिए टूर्नामेंट में पहला अर्धशतक जमाया। संयम ने 46 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली जिसमें 8 चौके और 3 छक्के भी शामिल थे, जबकि कप्तान कुणाल चंदेला ने 30 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सौरव रावत ने 14 रनों का योगदान दिया और उत्तराखंड निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना पाया। टूर्नामेंट में उत्तराखंड का यह सर्वाधिक स्कोर रहा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा ने 74 और शाहुल कुंवर ने 38 रन बनाकर टीम को जीत की राह दिखाई। इसके बाद अजित सिंह ने 19 और एके कौशिक ने 20 रनों का योगदान देकर चंडीगढ़ 6 विकेट से जीत को सुनिश्चित कर लिया।

यह पहला मौका रहा जब उत्तराखंड़ ने टी-20 टूर्नामेंट में एक भी जीत हासिल नहीं की। उत्तराखंड साल 2018 से घरेलू क्रिकेट सर्किट का हिस्सा बन रहा है। इस हार ने कई सवाल खड़े किए हैं और देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम में बदलाव देखने को मिलते हैं या फिर चयनकर्ता इसी टीम पर भरोसा बनाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top