Nainital-Haldwani News

जिला ट्रायल्स हल्द्वानी में होंगे, नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन ने तारीखों का किया ऐलान

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट एशोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने नए सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विभिन्न वर्गों में क्रिकेट ट्रॉयल्स को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अंडर-16 बालक वर्ग के ट्रॉयल 28 और 29 जुलाई । अंडर-23 पुरुष वर्ग ट्रॉयल 1 और 2 अगस्त। पुरुष वर्ग के ओपन वर्ग के ट्रॉयल 4-5 अगस्त हल्द्वानी गट्स एंड ग्लोरी मैदान कमलवागाँजा में होंगे। दूसरी ओर महिला वर्ग के सभी ग्रुपो का ट्रॉयल अभिमन्यु क्रिकेट अकेडमी देहरादून में 29 जुलाई को होंगे। सभी खिलाड़ियों को 28 जुलाई तक देहरादून पहुँच कर रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बारे में जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया सभी वर्ग के जिले के अंडर-16,अंडर-23 ओपन वर्ग के खिलाड़ी के सभी खिलाड़ी जो इसमें प्रतिभाग करना चाहता है,वे 8 बजे से निर्धारित समय में गट्स एंड ग्लोरी मैदान कमलवागाँजा हल्द्वानी पहुँच कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। खिलाड़ी के पास ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी होगी। कमल पपनै ने बताया की ट्रॉयल प्रक्रिया में राज्य सरकार की कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जायेगा। वहीं सभी खिलाड़ियों सफ़ेद किट में मैदान पर पहुँचने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: काठगोदाम थाने के पास युवक-युवती से मारपीट और लूट

यह भी पढ़ें: कोटद्वार:परिजनों का आरोप,थाने में पुलिस की मार से हुई बेटे की मौत

यह भी पढ़ें: घर पर न्यूजीलैंड जा रहा हूं कह कर गए रिटायर्ड फौजी की लोकेशन दून में मिली,कोतवाली पहुंची पत्नी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:तीसरी लहर से बच्चों को बचाना हैं, 80 पिडियाट्रिक एंबुलेंस होगी संचालित

यह भी पढ़ें: CBSE:सोशल मीडिया पर वायरल हुए फेक लिंक ने मचाया बवाल,बोर्ड ने दिया अपडेट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में वन कांस्टेबल भर्ती के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, फौरन करें डाउनलोड

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top