Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी कोतवाली में धरने पर बैठे सुमित हृदयेश, भाजपा पर लगाया आरोप

Ad

हल्द्वानी: चुनाव से पहले हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश कोतवाली में धरने पर बैठे। भाजपा प्रत्याशी जोगिंदर पाल सिंह रौतेला पर आधार कार्ड लेकर रुपए बांटने का आरोप लगाया और कहा कि यह चीजें वोटरों को प्रभावित करती हैं। लोकतंत्र में इस तरह गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने हल्द्वानी के स्थानों पर पुलिस से चौकसी बढ़ाने को कहा। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि जनता मन बना चुकी है और इसलिए भाजपा द्वारा इस तरह की गतिविधियों को अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मामले पर हल्द्वानी कोतवाली सीओ बीएस धोनी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर हम शिकायतकर्ता से प्रमाण भी मांगेंगे। चुनावों को नकारात्मक गतिविधियों से रोकने के लिए पुलिस के पास पर्याप्त फोर्स है। निर्वाचन आयोग के RO ने कहा कि जिन जगहों की बात कांग्रेस प्रत्याशी ने की है वहां पर फ्लाइंग स्कॉट की टीम भेजी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top