Nainital-Haldwani News

सब्जी लेकर हल्द्वानी मंडी आ रही सूमो पलटी, युवक की मौके पर ही तड़प कर मौत

सब्जी लेकर हल्द्वानी मंडी आ रही सूमो पलटी, युवक की मौके पर ही तड़प कर मौत
Ad

हल्द्वानी: तड़के सुबह सब्जी मंडी की ओर सब्जियां लेकर आ रही एक सूमो गाड़ी अनियंत्रित हो कर पलट गई। इसमें नैनीताल से सटे गांव के एक युवक (चालक) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसका एक साथी बाल बाल बच गया। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को मोर्चरी भिजवाया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह पांच बजे सूचना मिली कि हल्द्वानी रोड में बल्दियाखान के पास सूमो यूए-04, डी, 8595 पलट गई है। इस गाड़ी में नैनीताल के पास के गांव से सब्जी भरकर हल्द्वानी मंडी लाई जा रही थी।

यह भी पढ़ें: नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने किए 102 तबादले

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में शॉपिंग करने पहुंचे 5 लोग निकले कोरोना संक्रमित, दो क्षेत्र माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसओ विजय मेहता, अन्य पुलिसकर्मी व समीपवर्ती रूसी गांव के जनों ने सड़क से मैक्स को हटाया। अंदर युवकों को बाहर निकालने तक चालक सुंदर सिह मेहरा पुत्र हरक सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी रूसी गांव नैनीताल ने दम तोड़ दिया।

चालक के अलावा गाड़ी में सवार खगन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी रूसी गांव बाल बाल बच गया। पुलिस ने बताया कि सुंदर हर दिन की तरह रूसी गांव से सब्जी लेकर हल्द्वानी के लिए निकला तो बल्दियाखान के पास चालक की साइड का दरवाजा खुल गया।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज:शुभमन गिल की जगह खेल सकते हैं देहरादून निवासी अभिमन्यु ईश्वरन !

यह भी पढ़ें: वार्ड नंबर 45 के पार्षद मंजूर खान की मुहिम,’टीका लगाओ, इनाम पाओ’

दरवाजा बंद करते हुए गाड़ी पर नियंत्रण खोया और गाड़ी जाकर पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे में चालक सुंदर सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि साथी खगन सिंह को मामूली चोटें आई हैं। शव को बीडी पांडे हॉस्पिटल नैनीताल भिजवाया गया है।

तीन भाई बहनों में सबसे बड़े मृत युवत सुंदर के बारे में गांववालों ने बताया कि उसका एक भाई तल्लीताल में कम्प्यूटर सेंटर चलाता है। जबकि सुंदर खुद करीब दस साल से सब्जी का काम करता था। दो साल पहले ही उसने सेकेंड हैंड गाड़ी खरीदी थी। बहरहाल बताया यह भी जा रहा है चार बजे हुई इस घटना के बाद सुंदर काफी देर तड़पता रहा मगर कोई गाड़ीवाला मदद के लिए नहीं रुका। सुंदर की मौत से माता पिता, भाई व बहन सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड रोडवेज की बसें हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ जाएंगी, पूरी लिस्ट देखें

यह भी पढ़ें: कुमाऊं से गढ़वाल डायरेक्ट बस,7 साल बाद अल्मोड़ा से शुरू हुआ संचालन, देखें टाइमिंग

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top