Uttarakhand News

पाकिस्तान ने पुंछ में की गोलीबारी, उत्तराखंड का एक और बेटा शहीद

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में सैन्य परंपरा को निभाना किसी भी अन्य परंपरा के मुक़ाबले अधिक देखा जाता है। यहां के युवा, यहां के लोग सेना में भर्ती हो कर देश के लिए लड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते दिखते। उत्तराखंड का एक और सपूत देश पर अपनी जान न्योछावर कर चला है। पाकिस्तानी सेना द्वारा एलएसी पर गोलीबारी के दौरान पौड़ी के रहने वाले सेना के सूबेदार स्वतंत्र सिंह शहीद हो गए। जिसकी खबर मिलते ही गांव और परिवार जनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि स्वतंत्र सिंह एक महीने पहले ही छुट्टी खत्म कर बॉर्डर पर वापस लौटे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: 28 नवंबर से सेवा देगी रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन, कुछ नियमों में हुआ है बदलाव,जरूर जानें

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:मंडप में बैठा दूल्हा निकला कोरोना संक्रमित,फेरे पूरे होने के बाद किया गया ISOLATE

समय समय पर गोलीबारी करते रहना पाकिस्तान की पुरानी आदत रही है। पाकिस्तान अपने नापाक होने का नमूना विश्व भर देता ही रहता है। गुरुवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ के शाहपुर किरनी और कस्बा सेक्टर में गोलाबारी कर दी। जिसमें पौड़ी गढ़वाल के ओड़ियार गांव के रहने वाले सूबेदार स्वतंत्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें सेना के चॉपर से ऊधमपुर के अस्पताल भेजा गया, जहां वे इलाज के दौरान शहीद हो गए।

यह भी पढ़ें: नई गाइडलाइन जारी : केंद्र ने राज्यों को दिया अधिकार, रात में लगा सकते हैं CURFEW…

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के प्राचीन मंदिरों का होगा बढ़िया प्रचार प्रसार, सतपाल महाराज ने बुलाई बैठक

जानकारी के अनुसार स्वतंत्र सिंह खरीब एक महीना पहले ही घर से छुट्टी काट कर बॉर्डर पर ड्यूटी करने वापिस लौटे थे। जब रात को उनके परिजनों को उनकी शहीद होने की खबर मिली तो हर तरफ शोक की लहर दौड़ पड़ी। स्वतंत्र सिंह के परिवार में उनकी माता, पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां है। उनके बलिदान की खबर मिलने के बाद से ही उनकी माता और पत्नी बेसुध हालत में है। ग्रामीण रात से ही स्वजनों को संभालने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बागेश्वर के पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल, लगभग 11 दारोगाओं के बदले गए पद

यह भी पढ़ें: HMT परिसर रानीबाग में मिलेगी प्रस्तावित रोपवे निर्माण के लिए ज़मीन, सीएम रावत ने दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad
To Top