Tehri News

टिहरी में सुरकंडा देवी मंदिर की रोपवे हुई खराब, MLA समेत 70 लोग हवा में अटके रहे-वीडियो

Ad

देहरादून: टिहरी में सुरकंडा देवी मंदिर की रोप-वे ट्रॉली अचानक रुक कई। रोपवे के रुकने की वजह से लोग लगभग पौना घंटे हवा में ही लटके रहे। इस दौरान टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय भी रोपवे ट्रॉली में फंस गए। बताया जा रहा है कि करीब 70 लोग उस दौरान रोपवे में सवार थे। बताया जा रहा है कि टेक्निकल प्रॉब्लम आने से रास्ते में रोपवे रुक गई थी। फिलहाल इस परेशानी को जल्द ठीक कर लिया गया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार दोपहर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय कार्यकर्ताओं के साथ सिद्धपीठ मां सुरकंडा के दर्शन के लिए ट्रॉली से मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना करने के बाद वह लौट रहे थे। सायं करीब पौने 5 बजे रोपवे की सभी ट्रॉलियां जैसे ही टावर नंबर 4 के पास पहुंचीं तो अचानक से बंद हो गई, जिससे विधायक समेत यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

विधायक उपाध्याय ने कहा कि रोपवे की सुरक्षा बेहद अहम है। लोगों को सुविधा मिल रही है और इस वजह से सुरकंडा देवी मंदिर में भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। इस तरह की घटना से लोगों में डर बैठ जाता है। रोपवे संचालन कंपनी को इस कमी को तुरंत ठीक करना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए हैं कि रोपवे की नियमित निगरानी की जाए। कंपनी ने इस माह 18 जुलाई से शटडाउन लेने का निर्णय लिया है। वैसे ये फैसला पहले ही ले लिया था। एक बड़ा हादसा टलने के बाद सभी से चैन की सांस ली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top