Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में तीन टीमें 24 घंटे मीडिया पर रखेंगी नजर, MBPG कॉलेज परिसर में लगाया गया सिस्टम

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी धीरे-धीरे पूरी हो रही है। एक तरफ राजनीतिक दल अपनी नीतियों को धार देने में लगे हैं तो वहीं निर्वाचन आयोग भी कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहता। इसी कड़ी में अब एमसीएमसी एक बार फिर से अस्तित्व में आ गई है। दरअसल यह समिति मीडिया की निगरानी करेगी। जी हां, 24 घंटे पेड न्यूज़, विज्ञापनों आदि पर नजर रखी जाएगीm

ADVERTISEMENTS Ad

बीते दिनों भारतीय निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव की तिथि की घोषणा की थी। जिसके अनुसार उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होना है। बता दें चुनावों के परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही राज्य में आचार संहिता भी लागू की गई है। जिसके बाद तमाम जगह से पार्टियों के पोस्टर, होर्डिंग्स हटाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में चुनाव के दौरान टीवी न्यूज़ चैनल और समाचार पत्रों की निगरानी के लिए मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) भी अस्तित्व में आ गई है। नैनीताल जिले में तीन टीमों में करीब 15 कार्मिकों को सिर्फ इसी काम पर लगाया गया है। इन कार्मिकों को हर तरह की मीडिया पर 24 घंटे पैनी नजर बनाए रखनी है।

एमबीपीजी कॉलेज परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय में टेलीविजन सेट लगाए गए हैं। बता दें कि यहां पर समाचार पत्रों की भी निगरानी हो रही है। पेड न्यूज़, विज्ञापनों आदि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कार्मिक 8 घंटे की शिफ्ट में एमसीएमसी कार्यालय में ड्यूटी देंगे। गौरतलब है कि आचार संहिता के दौरान निर्वाचन आयोग किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं चाहता।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top