Rudraprayag News

केदारनाथ धाम में अबतक पहुंचे छह लाख यात्री, टूट सकता है साल 2019 का रिकॉर्ड…

Ad

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अब रिकॉर्ड तोड़ रही है। उल्लेखनीय है कि करीब 35 दिन पहले धाम के कपाट खोले गए थे। आपको बता दें कि अबतक केदारनाथ धाम में छह लाख तीन हजार 830 श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हेली सेवा भी सुचारू रूप से चल रही है। कुल श्रद्धालुओं में से 61 हजार 273 यात्रियों ने हेली सेवा का लाभ उठाया है। जिसकी वजह से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की आय में भी फायदा हुआ है। याद दिला दें कि छह मई को जब धाम के कपाट खुले थे तो पहले ही दिन 22500 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

इसके बाद 17 हजार से अधिक यात्री औसतन रूप से बाबा के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि यात्रियों की भीड़ बढ़ने के बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और प्रशासन ने भी मंदिर में दर्शनों की अवधि बढ़ाने का फैसला किया था। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि वर्ष 2019 में दस लाख 35 यात्रियों के धाम पहुंचने का रिकॉर्ड इस बार की यात्रा में टूट सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top