Pithoragarh News

पिथौरागढ़ में ट्रिपल मर्डर, युवक ने ताई समेत तीन महिलाओं को मार डाला

Ad

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी। तीनों महिलाएं बताई जा रही है। ट्रिपल मर्डर की खबर के सामने आने के बाद पूरे उत्तराखंड में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार जिले के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ताई, ताई की बेटी और बहू की हत्या कर दी। ये घटना बुरसम गांव का है। वारदात के अंजाम देने के बाद आरोपी संतोष राम फरार हो गया। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शुक्रवार सुबह को घटना के बारे में लोगों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top