Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: पहले पिलाया नशीला जूस, फिर जीजा और दोस्त ने महिला के साथ की गंदी हरकत, केस दर्ज

Ad

रुद्रपुर: नगरीय क्षेत्र से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने उसके साथ हुए दुष्कर्म का खुलासा किया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जीजा और उसके बीडीसी सदस्य दोस्त समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपित गदरपुर के बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर निवासी महिला ने तहरीर सौंपी है। महिला ने बताया कि वह अपने छह साल के बेटे के साथ अकेले रहती है। उसका पति उनके गुज़र-बसर के लिए पैसे कमाने विदेश गया हुआ है। महिला ने जानकारी दी कि पति के पीछे उसका भूरारानी निवासी जीजा कुलवीर सिंह और गदरपुर के राजपुरा निवासी बीडीसी सदस्य दलबीर सिंह उर्फ मिट्ठू विर्क का उऩके घर आना जाना रहता था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में दोगुना होगा वाहनों का किराया

यह भी पढ़ें: बिना कोरोना रिपोर्ट उत्तराखंड में एंट्री बंद, प्रवासियों के लिए पंजीकरण जरूरी !

जनवरी 2019 में कुलबीर सिंह व दलबीर सिंह उसके घर जूस लेकर आए। जिसे पीते ही वह बेहोशी की हालत में चले गई। जिसके बाद दोनों ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने कुछ अश्लील फोटो और वीडियो भी निकाल ली। जिसके जरिए उन्होंने महिला को ब्लैकमेल किया और इसी तरह कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

फिर 2020 में जुलाई महीने में दोनों ने गुरबाज़ सिंह के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाने के लिए उसे फिर ब्लैकमेल किया। साथ ही उसके बेचे को मारने की धमकी भी दी। केस दर्ज हुआ और फाइनल रिपोर्ट पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत कर दी। अब न्यायालय में गुरबाज सिंह के खिलाफ बयान देने के लिए भी उसे मजबूर किया गया मगर उसने रिपोर्ट को खत्म करवा दिया। अब भी लगातार धमकियां मिल रही थीं।

यह भी पढ़ें: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने लिखा केंद्र को पत्र, ट्रेन में बनाया जाए कोविड कोच

यह भी पढ़ें: दिल्ली की तरह उत्तराखंड में आप को मिला AK, कर्नल अजय कोठियाल बने चेहरा

छह अप्रैल की रात कुलबीर सिंह और दलबीर सिंह उसके घर के बाहर आकर जोर जबरदस्ती करने लगे। इंकार करने पर वह उस पर मोबाइल में भेजे गए मैसेज को हटाने की धमकी देने लगे। शोर मचा तो दोनों भाग खड़े हुए।

अब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की है। सीओ सिटी अमित कुमार के अनुसार तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। मामले की जांच महिला उप निरीक्षक नीमा बोहरा को सौंपी गई है। उन्होंने कहा जांच के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के हर शख्स को लगेगी कोरोना वैक्सीन

यह भी पढ़ें: सोमवार को उत्तराखंड में मिले 2 हजार से ज्यादा केस,कुल 90 इलाकों में लॉकडाउन

ADVERTISEMENTS Ad
To Top