Uttarakhand News

पूर्णागिरी से दर्शन कर लौट रहे वाहन सड़क हादसे का शिकार , पांच की मौत

Ad

हल्द्वानी: ऊधमसिंह नगर से एक भीषण हादसे की खबर आ रही है। मां पूर्णागिरि के दर्शनकर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की मारुति ओमनी कार की टक्कर डंपर से हो गई। इस हादसे में एक पांच लोगों की मौत हो गई जिसमें एक बच्ची भी शामिल है। इस हादसे का बाद पास के सनसनी फैल गई है। पास के इलाके में मातम छा गया है। रविवार शाम मुकेश पुत्र चरण लाल अपनी सात माह की पुत्री अनुष्का का मुंडन कराने मारूति वैन से पूर्णागिरि गया था। उसके साथ उसकी पत्नी सीमा, और पिता चरण लाल, बहन गीता व विनीता, रेखा रानी और तीन छोटे बच्चे व रिश्तेदार भी थे।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें:हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स- रूट कैनाल उपचार से दूर होगा दांतों का अहसाय दर्द

खबर के अनुसार श्रद्धालुओं की मारुति ओमनी कार में 11 लोग सवार थे। चार लोगों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी रेफर किया गया है। कार की डंपर से टक्कर इतनी तेज थी कि उसका एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। घटना पर पहुंची पुलिस को वाहन के अंदर से शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे का कारण चालक के छपकी आने को बताया जा रहा है।

पुलिस ने जानकारी दी कि रामपुर जनपद थाना कैमरी ग्राम सुनारखेडा निवासी चालक सोनू ओमनी कार यूपी 22एए 2750 से दस श्रद्धालुओ को लेकर मां पूर्णागिरी लेकर आया था। सभी ने मां के दर्शन सुबह कर लिए थे और शाम को घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें:करीब चार दशकों से अभिभावकों के भरोसे पर खरा उतर रहा है हल्द्वानी का ABM स्कूल

इसी दौरान नानकमत्ता थाना क्षेत्र में राजमार्ग पर सामने स आ रहे रेत से भरे डंपर यूके 06 सीबी 2475 से कार की टक्कर हो गई।इसके बाद मार्ग पर कोहराम मच गया। भीड़ को देखते हुए डंपर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना स्थल पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। हादसे में चालक सोनू के अलावा मुकेश, सीमा वसात माह की बच्ची अनुष्का तथा गुजरेला निवासी रेखा कीमौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top