Breaking News

उत्तराखण्ड ब्रेकिंग न्यूज : महिला ने तीनों बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग, बच्चों की मौत

Ad

रुड़की:नगर में एक विवाहिता अपने तीन मासूम बच्चों के साथ गंगनहर में कूद गई। इस हादसे में महिला तो बच गई लेकिन उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई। महिला के इस कदम से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। स्थानीय तैराकों ने महिला समेत तीन बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी बच्चे दम तोड़ चुके थे। उसके बाद महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालात खतरे से बाहर होने की खबर मिल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े: हल्द्वानी के इस क्रिकेट कोच के युवा खिलाड़ियों को मिला बड़े मंच का टिकट, कोई इंडिया खेला तो कोई…

मामले के प्रकाश में आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रथम जांच में ये मामला घरेलू कलह से जुड़ा लग रहा है। पुलिस के पास परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले दो महीनें से बीमार चल रही थी। उसका पति नई टिहरी में कबाड़ी का काम करता है।

रहागीरों  द्वारा दी जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम महिला अपने तीन मासूम बच्चों को लेकर गंगनहर के गणेशपुर पुल पर पहुंची। महिला ने पहले एक-एक करके तीनों बच्चों को गंगनहर में फेंक दिया और  उसके बाद खुद कूद गई। यह देख आसपास के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां पर नहा रहे कुछ तैराकों ने महिला और बच्चों को गंगनहर से बाहर निकाला। तीनों को आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

हल्द्वानी: नए लक्ष्य के साथ शुरू होगा HCA का नया क्रिकेट सत्र

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी के बताया कि महिला महिला की पहचान फरजाना (25 वर्ष) पत्नी अरशद निवासी सिरचंदी, थाना-भगवानपुर रूप में हुई है। वही बच्चों के नाम  सुहाना (4 वर्ष), आमिर (2 वर्ष) एवं आहद (छह माह) हैं।  लिब्बरहेड़ी की रहने वाली फरजाना का निकाह 7 साल पहले अरशद हुआ था। अरशद पेशे से कबाड़ी है।

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स- रूट कैनाल उपचार से दूर होगा दांतों का अहसाय दर्द

पुलिस पूछताछ में फरजाना ने बताया कि सुबह उसका किसी बात को लेकर अपनी सास से विवाद हुआ था। इसी बात से परेशान होकर वह तीनों बच्चों को साथ लेकर गांव से रुड़की आई थी। वह बच्चों के साथ ही खुद की जिंदगी खत्म करने के इरादे से गंगनहर में कूदी थी।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top