Almora News

अल्मोड़ा बना UPSC का नया परीक्षा केंद्र, NDA अभ्यर्थियों को मिली बड़ी सौगात

अल्मोड़ा बना UPSC का नया परीक्षा केंद्र, NDA अभ्यर्थियों को मिली बड़ी सौगात
Ad

अल्मोड़ा: पूरे कुमाऊं के युवाओं के लिए एक बेहतर खबर सामने आई है। अब यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाएं देने के लिए कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है। बल्कि अल्मोड़ा को ही यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने अपना नया केंद्र बना दिया है। इसके अलावा एनडीए के अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा भी मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं का अभ्यर्थियों को खासा इंतज़ार रहता है। मगर परीक्षा देने के लिए कुमाऊं के युवाओं को देहरादून, बरेली आदि जगहों पर बने केंद्रों पर जाना पड़ता है। लिहाजा अब ऐसा नहीं होगा। अब कमीशन ने उत्तराखंड में देहरादून के अलावा दो और केंद्र बना दिए हैं। अब श्रीनगर गढ़वाल व अल्मोड़ा को भी केंद्र बनाया गया है। यूपीएससी की परीक्षाएं अब इन दोनों जगहों पर होंगी।

यह भी पढ़ें: हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड सबसे नीचे, प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य पर रोज खर्च किए केवल 5.38 रुपए

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: घर में केमिकल से बनाते थे कच्ची शराब, गैस लीक होने से पिता व बेटों की मौत

दरअसल जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की पहल काम कर गई है। अब यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली एनडीए, सीडीएस, सीएपीएफ और सिविल सर्विसेज (प्री) परीक्षाओं को अल्मोड़ा में भी कराया जाएगा। साथ ही डीएम भदौरिया ने बताया कि एनडीए अभ्यर्थियों के पास अब नए केंद्रों को चुनने और बदलने का ऑप्शन होगा। ये सभी परीक्षाएं अब अल्मोड़ा समेत देशभर के 75 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि आवेदन कर चुके उम्मीदवार भी विकल्प चुनकर अपना केंद्र बदल सकेंगे। मतलब अब उम्मीदवारों के पास उपलब्ध 75 केंद्रों में से एक केंद्र चुनने का विकल्प होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट पर कार्यात्मक बना दिया गया है। यह अंतिम तिथि 29 जून तक तक उपलब्ध रहेगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार से HC ने पूछे सवाल, चारधाम यात्रा को लेकर जल्दबाज़ी क्यों है

यह भी पढ़ें: चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा पर ज़रूरी अपडेट, इन वाहनों को नहीं मिलेगी अनुमति

यह भी पढ़ें: जय हो, बाबा नीम करौली के दर्शन को खुल गए कैंची धाम के द्वार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के युवा ध्यान दें, वन दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए जानें नया अपडेट

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top