Uttarakhand News

चंपावत: सरपंच की हत्या से फैली सनसनी, आखिरी बार बेटी से फोन पर बोली थी ये बात

Ad

चंपावत: उत्तराखण्ड पहाड़ियों इलाकों में अपराधिक घटनाओं की सखंया कम होने का नाम नहीं ले रही है। विकासखंड पाटी में निलौटी गांव के बुरूसखोला वन पंचायत की सरपंच दुर्गा देवी (64) की लूटपाट के बाद हत्या की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

निर्भया रेप केस के 6 साल बाद फिर दरिंदगी से कांपा भारत, उत्तराखण्ड में हैवानियत

खबर के अनुसार पाटी से करीब 16 किमी दूर  निलौटी गांव के बुरूसखोला वन पंचायत की सरपंच दुर्गा देवी (64) पत्नी स्व. जगन्नाथ अपनी छोटी बहू विमला देवी के साथ रहती थी।  बहू अपनी परीक्षा के कारण 20 दिन पहले सितारगंज गई थी।

फिल्म ‘बाटला हाउस’ की शूटिंग खत्म, देवभूमि की जनता के लिए जॉन ने बोली ये बड़ी बात

रविवार को मामला तब सामने आया जब गांव के हरिदत्त ने दुर्गा देवी के घर पहुंचे। उन्होंने घर का दरवाजा खुला देखा। इसके बाद उन्होंने आवाज लगाई तो कई बाहर नहीं आया। जब वो भीतर गए तो उनके पैरों तले जमीन खिंसक गई।  दुर्गा देवी मृत पड़ीं थीं। उनके सिर से खून बह रहा था। दुर्गा देवी का शव निर्वस्त्र अवस्था में था। हरिदत्त ने शव को चादर से ढका और ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी।

नहीं थम रहा है बागेश्वर एक्सप्रेस का कहर ,फिर किया विरोधियों का बुरा हाल, ये है नया कारनामा

घटना के सामने आने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान खुशाल सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, पाटी के एसओ दीवान सिंह, लोहाघाट के मनीष खत्री और रीठा के एसओ घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतका के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़ा बेटा केशव दत्त सितारगंज में रहता है, जबकि छोटा बेटा दीपक चंद्र दिल्ली में काम करता है।

उत्तर प्रदेश में चमका हल्द्वानीं का आर्यन जुयाल ,सीके नायडू में जड़ा लगातार दूसरा शतक

.पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर जांत शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टि में मामला लूट और हत्या का प्रतीत हो रहा है। वहीं दुर्गा की बड़ी बेटी देवकी देवी का कहना है कि शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे उसने अपनी मां से फोन पर बातचीत की और उन्होंने बताया कि घर पर कोई मेहमान आने की बात मां ने बोली थी।देवकी देवी का कहना है कि खाने के बाद करीब साढे़ आठ से 10 बजे तक समय-समय पर मां का फोन मिलाया, जो स्विच ऑफ आ रहा था। देवकी देवी ने बताया कि घर से मां के मंगलसूत्र, कर्णफूल, नथ, मांगटिका, ग्लोबंद, अंगूठी के अलावा पैसे भी गायब हैं।

फिर ऊंचा हुआ अपने शहर का नाम, हल्द्वानी का पीयूष एयरफोर्स में बना अधिकारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top