Uttarakhand News

सीएम धामी ने खोला पेपर लीक मामलों की CBI जांच ना कराने के पीछे का रहस्य-VIDEO

Ad

देहरादून: प्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं की धांधली का मामला लगातार युवाओं में चर्चा का कारण बना हुआ है अब तो फिर भी पहले से सड़कों पर होने वाले विरोध प्रदर्शन थोड़े हल्के पड़ गए हैं मगर युवाओं का कहना है कि उनकी मांग अभी भी राज्य सरकार ने पूरी नहीं की है। युवा चाहते हैं कि पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच हो अब सीबीआई जांच न कराने के पीछे के रहस्य पर से खुद सीएम धामी ने पर्दा उठा दिया है

ADVERTISEMENTS Ad

जी हां…पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब बड़ा बयान दिया है। ज्ञात हो कि प्रदेशभर में विपक्ष और युवा पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग पर अड़ा है। ऐसे में सीएम धामी ने साफ कर दिया है कि अभी फिलहाल मामले में सरकार सीबीआई जांच नहीं कराने वाली है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद सीबीआई जांच कराना चाहते हैं मगर यह समय सही नहीं है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आयोग की सभी भर्तियां पूरी होने के बाद सीबीआई जांच कराऊंगा। सीएम धामी बोले, “सीबीआई जांच से मुझे कोई एतराज नहीं है।” उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि, ” दिल्ली में सीबीआई पर भरोसा नहीं है और उत्तराखंड में सीबीआई की मांग कर रहे हैं। विपक्ष चाहता है कि युवा सड़क पर प्रदर्शन करें। अगर सीबीआई जांच हुई तो भर्ती का सिस्टम पांच से छह साल के लिए ठप हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top