Uttarakhand News

देवभूमि में फिर पकड़ा गया गंदा काम, राजधानी में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भांडाफोड

Ad

देहरादून: राज्य की पहचान पर्यटक स्थल के रूप में होती है। उत्तराखण्ड में अधिकतर पहाड़ी इलाके अपने पर्यटन के लिए खासा विख्यास है। देवभूमि आने वाला हर शख्स उसकी सुंदरता का कायल हो जाता है। देवभूमि भी अपने मेहमान की इस कदर मेहमान नवाजी करती है कि ये रिश्ता एक नया नाम ले लेता है और पर्यटक फिर से आने का वादा करके विदा होता है।

ADVERTISEMENTS Ad

sex racket

राज्य की इस खूबसूरती में कुछ ऐसी चीजे भी है जो इसकी पहचान के लिए खतरनाक है। इस लिस्ट में देह व्यापार सबसे पहले आता है। पिछले कुछ महीनों में उत्तराखण्ड के विभिन्न शहरों से पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। कई केसों में देखा गया है कि पर्यटक स्थलों के पास जिस्मफिरोशी का जाल बिछाया जाता है। एक बार फिर राज्य में बड़े सेक्स रैकेट का भांड़ा पुलिस ने फोड़ा है।

गुरुग्राम में गूंजी DPS लामाचौड़ की कामयाबी, टाॅप CBSE स्कूल अवॉर्ड से सम्मानित

देहरादून से अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट संचालित करने वाले एक गैंग का खुलासा हुआ है। यह काम एक होटल में किया जा रहा था।  पुलिस और एसटीएफ ने सेक्स रैकेट में शामिल तीन युवकों और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने बताया कि मुताबिक एसटीएफ को लक्खीबाग इलाके में सेक्स रैकेट से जुड़े दलालों के ठहरने की सूचना मिली थी। इस आधार पर एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम होटल में छापा मारा और आरोपियो के गिरफ्तार किया।
लक्खीबाग पुलिस ने मौके से नासिर (22) निवासी गांव मानकमऊ, जिला सहारनपुर, राहुल (23) निवासी कांवली रोड देहरादून और मनोज (28) निवासी घंटाघर (गाजियाबाद) को गिरफ्तार किया गया है।

देहरादून के लिए अंडर-16 नैनीताल क्रिकेट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

पूछताछ में पुलिस को आरोपियो ने बताया कि वह ये धंधा ऑनलाइन बुकिंग के जरिए करते थे।  प्रति बुकिंग 10 से 15 हजार रुपये में की जाती थी। बुकिंग होने पर दिल्ली सहित अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर उन्हें ग्राहकों के पास भेजा जाता था।आरोपियों के पास ऑनलाइन बुकिंग से जुड़ा रिकार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी 11 सितंबर से शहर के इस होटल में ठहरे हुए थे। वहीं युवतियों को पूछताछ के बाद नारी निकेतन भेजा जा रहा है।

क्रिकेट के मैदान से आई गुड न्यूज, हल्द्वानी के दो खिलाड़ी उत्तराखण्ड टीम में शामिल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top