Uttarakhand News

हैशटैग पहाड़ी चैलेंज उत्तराखंड में वायरल हुआ, डीजीपी अशोक कुमार भी रंग में दिखें

Ad

देहरादून: इंटरनेट पर पिछले कुछ वक्त से पहनावा भी ट्रेंड करता है। लॉकडाउन के दौरान हैशटैक कपलचैलेंज काफी वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर तमाम कपल्स ने फोटो शेयर किए थे। इसी तरह से उत्तराखंड में पहाड़ी टोपी (पहाड़ी चैलेंज) हैशटैग भी वायरल हो रहा है। उत्तराखंड के लोगों द्वारा ये काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अन्य जिले के लोग भी इस पहाड़ी टोपी चैलेंज (पहाड़ी चैलेंज) को देख रहे हैं और स्वाभाविक है कि वह इसके बारे में जान रहे होंगे। इसी तरह से जो लोग पहाड़ी वस्तुओं को बाजार में लाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें भी यह चैलेंज फायदा दे रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पहाड़ी टोपी उत्तराखंड में काफी विख्यात है। दशकों से उत्तराखंड में बुजुर्ग पहनते हैं, अब तो युवाओं में भी इसका क्रेज़ बोल रहा है। इसी क्रम में राज्य के डीजीपी अशोक कुमार भी इस हैशटैग पहाड़ी टोपी (पहाड़ी चैलेंज) से जुड़े हैं। उन्होंने ट्वीटर पर पहाड़ी टोपी चैलेंज स्वीकार किया और फोटो शेयर की है। जिसे युवाओं द्वारा खूब वायरल किया जा रहा है। 

बता दें कि इस चैलेंज में पुरुष ही नहीं महिलाएं भी भाग ले रही है। पुरुष टोपी में फोटो डाल रहे हैं तो महिलाएं पहाड़ी रीति रिवाज के तहत नथ औरपिछौड़ा पहन लोगों को पुरानी संस्कृति से जागरूक करने का चैलेंज कर रहे हैं। बीते एक सप्‍ताह से यह क्रेज इंटरनेट मीडिया पर छाया है। वह भी इस तरह की मुंबई में भी यह काफी चर्चा में हैं। यह बेहद खास है क्योंकि संस्कृति से जुड़े रहने के लिए इंटरनेट मीडिया बेहतहर माध्‍यम और यह एक अच्छी पहल है। कई युवा पहाड़ी टोपी और नथ को सही तरह से नहीं जानते होंगे, उन्हें जानकारी मिलेगी। इसके अलावा यह डिजाइन बड़े महानगरों में भी पहचान बना सकता है।

स्वभाव से शांत और शर्मिले पहाड़ियों का फैशन और स्वैग इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर खूब छाया हुआ है। जिसके रंग में न केवल युवा वर्ग बल्कि सेलिब्रिटी और अधिकारी भी रंगे नजर आएंगे , ये कोई सोच तो नहीं सकता था लेकिन इंटरनेट की ताकत ने इसे कर दिखाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top