Uttarakhand News

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन…उत्तराखंड सरकार किसी भी समय ले सकती है बड़े फैसले!

Ad

देहरादून: कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक से वृद्धि होने लगी है। रविवार के बुलेटिन के अनुसार राज्य में 259 मामले सामने आए हैं। इसी बात ने अब उत्तराखंड सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। अब सोमवार को इसी विषय में एक बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी कोविड प्रतिबंधों को लागू करने और नियमों को सख्त करने का फैसला किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उत्तराखंड में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 506 हो गई है। सर्वाधिक मामले देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधमसिंहनगर व पौड़ी जिले से सामने आए हैं। कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट के मामले भी आठ हो गए हैं। जिनमें चार मरीज ठीक हो चुके हैं। इसी को देखते हुए सरकार प्रदेश में कोविड प्रतिबंध लागू कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो बैठक में सभी अहम विभागों के साथ कोरोना की समीक्षा होगी।

जिसके बाद कोविड प्रतिबंध के सिलसिले में कोई निर्णय लिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार द्वारा नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ाया जा सकता है। साथ ही बाजार में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। इसके अलावा 15 से 18 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण के बाद स्कूल कॉलेज बंद किए जा सकते हैं। सरकार अन्य राज्यों द्वारा जारी गाइडलाइन को फॉलो कर कोई फैसला कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top