Uttarakhand News

सीएम धामी ने समझी युवाओं की परेशानी,बेरोजगारों को आयु सीमा में एक साल की छूट

Ad

देहरादून: प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले किए हैं। उनकी सरकार ने तय किया है कि सरकारी नौकरियों की भर्ती में बेरोजगारों को आयु सीमा में एक साल की विशेष छूट दी जाएगी। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते कई भर्तियां बाधित हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को इस बाबत कैबिनेट प्रस्ताव बनाने को कहा है। प्रदेश के युवा सीएम का ये फैसला बेरोजगारों के लिए राहत है और उनके पास सरकारी नौकरी पाने का एक अन्य मौका है। सोमवार को सीएम ने बीजापुर स्टेट गेस्ट हाउस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कोरोना वायरस के चलते ठप हुई भर्तियों के मसले को उठाया गया था।

सीएम ने कहा कि ये वक्त सभी के लिए मुश्किल भरा रहा है और बेरोजगारों को इस अवधि की रियायत मिलनी ही चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को इस बाबत कैबिनेट के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। सीएम ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान करना उनकी सरकार की प्राथमिकता रहेगी। अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का प्लान बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी पुख्ता व्यवस्थाएं रखी जाए। सीएचसी एवं पीएचसी स्तर तक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top